Breaking News

फुटपाथ पर सो रहे मजदूर का काल बनकर आया ट्रोला

- ट्रोला फुटपाथ पर चढ़ा, मजदूर की मौत
सूरतगढ़। माणकसर चौराहे से सूरतगढ़ की तरफ जा रही फोरलेन सड़क पर आज तड़के ट्रोला अनियन्त्रित होकर फुटपाथ पर जा चढ़ा। ट्रक में लदे लोहे की चद्दर का वजनी रोल के नीचे दबने से फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिटी पुलिस थाना के एएसआई धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुखराम नायक पुत्र धन्नाराम नायक निवासी वार्ड नम्बर 5 भाटो की बस्ती सूरतगढ़ के रूप में हुई। सुखराम नायक अपने घर के सामने  स्थित फोरलेन के साथ बने नाले पर चारपाई डाल कर सोता था। बीती रात भी वह वहां सो रहा था। आज सुबह करीब सात बजे एक ट्रोला अनियन्त्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रोले में लोहे की चद्दर का रोल ट्रक की बॉडी को तोड़ते हुए चारपाई पर आ गिरा। 12 टन वजनी रोल के नीचे दबने से सुखराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रोला ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर जा रहा था। पुलिस ने ट्रोला नम्बर आरजे 07 जीबी-3520 के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

No comments