अगर बैंक में है एक से ज्यादा अकाउंट तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
नई दिल्ली। आजकल सभी लोगों के पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होते हैं. बिना किसी जरूरत के भी लोग दो या उससे ज्यादा अकाउंट खुलवा लेते हैं. लेकिन, होता ये है कि बाद में लोग इस अकाउंट को मेंटेन नहीं कर पाते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए जो बात इसका सबसे बड़ा कारण है, वह है एक उनका सैलरी अकाउंट और दूसरा उनका पर्सनल सेविंग अकाउंट. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं एक से ज्यादा अकाउंट खोलने पर आपको कैसे उसका नुकसान उठाना पड़ता है. सेविंग अकाउंट में बैंक की ओर से मिनिमम बैलेंस रखने का प्रावधान होता है. ऐसा न करने पर बैंक आपसे पेनल्टी वसूलता है. कई बैंकों में मिनिमम बैलेंस की सीमा 10 हजार रुपए है. ऐसे में अगर आपके पास दो से ज्यादा अकाउंट हैं तो आपकी टेंशन बढ़ सकती है, क्योंकि आम आदमी के लिए सेविंग अकाउंट में 20,000 रुपए जमा रखना काफी मुश्किल है.

No comments