सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में नगरपरिषद को निर्देश दिए कि वे शहर में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ वर्षा के पानी की निकासी की तरफ भी ध्यान दें क्योंकि आने वाला मौसम वर्षा का है। निकासी को लेकर लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे मौसमी बिमारियों को देखते हुए अलर्ट रहें। सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि कहीं भी पेयजल संकट न हो। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो अधिकारी तुरंत इसका समाधान करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments