Breaking News

प्रदूषित पानी के खिलाफ 21 जून से निकालेंगे यात्रा

- सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो बड़ा आंदोलन करेंगे : बेनीवाल
श्रीगंगानगर। माकपा के पूर्व विधायक का. हेतराम बेनीवाल ने कहा कि पंजाब की सतलुज नदी में बुड्डे नाले का सीवरेज व कैमिकल युक्त पानी डाला जा रहा है। पंजाब, राजस्थान और केन्द्र में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की सरकारें रहीं, लेकिन इस मामले में कोई उचित कदम नहीं उठाये गये। आज से 40 वर्ष पहले नहरों का पानी साफ था। इसमें किसी प्रकार की गंदगी नहीं डाली जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे पंजाब की फैक्टरी के मालिकों द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये पानी को ट्रीट न करके सीधे ही नालो में डालना शुरू कर दिया, जिसका परिणाम हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि 21 जून को मन्नीवाली गांव से एक यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जो श्रीगंगानगर जिले की हर तहसील व गांव में पहुंचेगी। लोगों को दूषित पानी के खिलाफ जागरूक करेंगे और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होने का आह्वान किया जायेगा, ताकि यह आंदोलन सफल हो सके।


No comments