Breaking News

लगातार 11 हार का सिलसिला तोड़ पाक ने ठोका दावा

नई दिल्ली। वल्र्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान की टीम के लिए कुछ भी सही नहीं गुजरता दिख रहा था। दुनिया भर की टीमें जहां अपनी वल्र्ड कप के लिए अपना दावा ठोक रही थीं वहीं पाकिस्तान की टीम लगातार लडख़ड़ाती ही जा रही थी। 30 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान का वनडे मैच गंवाने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह वल्र्ड कप के पहले मैच तक भी नहीं थमा। 30 जनवरी से लेकर 31 मई तक पाकिस्तान की टीम एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी और उसे लगातार 12 वनडे में 11 हार (2 ड्रॉ) का सामना करना पड़ा। लेकिन आखिरकार सोमवार को टीम ने वल्र्ड कप की सबसे मजूबत टीम इंग्लैंड को हराकर दिखा दिया कि उसे इस विश्व कप में हल्के में नहीं लिया जा सकता। अपनी वल्र्ड कप की तैयारियों के लिए पाकिस्तान कागज पर जो रणनीतियां बना रहा था वह दुनिया की किसी भी दूसरी टीम से शानदार दिख रही थीं। लेकिन इन रणनीतियों के जो परिणाम सामने आ रहे थे वह पूरी टीम मैनेजमेंट और उसके फैन्स को निराश करने वाले थे। पाकिस्तान टीम ने पहले साउथ अफ्रीका से 3-2 से वनडे सीरीज गंवाई उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे 0-5 से मात दी। इसके बाद टीम वल्र्ड कप की तैयारियों के लिए सबसे पहले इंग्लैंड पहुंच गई और यहां 5 वनडे मैच की सीरीज खेली। लेकिन नतीजा फिर वही यहां पाकिस्तान 0-4 से सीरीज गंवा बैठा। अब वल्र्ड कप में उसे नए आगाज की उम्मीद थी। लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले ही मैच में पाक टीम 105 रन पर ही ढेर हो गई।

No comments