अपने पहले मैच के बारे में मैक्सवेल ने बताया, किससे खतरा होगा ऑस्ट्रेलिया को
ब्रिस्टल। विश्व कप 2019 के अभ्यास मैच खत्म हो गए हैं. अब गुरूवार से प्रमुख मैच शुरू होने जा रहे हैं. पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला है. इसके बाद शनिवार एक जून को ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेलना है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के किस खिलाड़ी से चुनौती मिलेगी, इस पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी राय दी है. विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर मशहूर मैक्सवेल का मानना है कि विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद की चुनौती का सामना करना उनके लिए काफी अहम होगा. अफगानिस्तान ने हाल ही में हुए अभ्यास मैचों में पाकिस्तान को हरा कर सभी को चौंका दिया है. अफगानिस्तान टूर्नामेंट की फेवरेट टीमों में शामिल तो नहीं हैं लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि वह किसी भी टीम का गणित बिगाड़ सकती है.

No comments