Breaking News

सात मई को अक्षय तृतीया पर चार बड़े ग्रहों का शुभ संयोग

- अबूझ सावे पर सैकड़ों जोड़े थामेंगे इक-दूजे का हाथ
श्रीगंगानगर। इस बार अक्षय तृतीया यानी आखा तीज सात मई को मनाई जाएगी। आखा तीज के अबूझ सावे पर सर्वाधिक शादियां होंगी। क्षेत्र में इस दिन सैकड़ों शादी-विवाह होंगे, जिनके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।
भागवताचार्य पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि अक्षय तृतीया को तमाम शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया सात मई को रोहिणी नक्षत्र और वृष के चंद्रमा में मनाई जाएगी। इस बार अक्षय तृतीया पर कई सालों के बाद चार बड़े ग्रहों का शुभ और बहुत दुर्लभ संयोग बन रहा है।


No comments