Breaking News

आईसीसी के ट्रोल पर हावी हो गई तेंडुलकर की हाजिरजवाबी

नई दिल्ली। सचिन तेंडुलकर क्रिकेट मैदान पर तो 'मास्टर ब्लास्टर  रहे ही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर भी वह अपनी हाजिरजवाबी से सभी की प्रशंसा का पात्र बन रहे हैं। आईसीसी ने हाल में इस महान बल्लेबाज को ट्रोल करने का प्रयास किया। लेकिन तेंडुलकर ने तुरंत इसके जवाब में ट्वीट किया। तेंडुलकर ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह नवी मुंबई में तेंडुलकर-मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी शिविर में पूर्व साथी और बचपन के दोस्त विनोद कांबली के साथ नेट पर अभ्यास कर रहे थे। इस वीडियो में तेंडुलकर कांबली को अपनी ट्रेडमार्क लेग स्पिन से गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका पैर लाइन से बाहर आ गया। अधिकारिक आईसीसी ट्विटर हैंडल ने इस ट्वीट पर मजाकिया लहजे में उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

No comments