मानवाधिकार उल्लंघन: पांच रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध
वॉशिंगटन । अमेरिका ने रूस में विपक्ष के एक नेता की हत्या समेत उत्पीडऩ के मामलों को लेकर पांच रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब हाल में रूस और अमेरिका के बीच शीर्ष स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होता प्रतीत हो रहा था। रूस में मानवाधिकार को लेकर एक कानून के तहत उठाए गए कदमों पर विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस को सौंपी गई एक वार्षिक रिपोर्ट में पांच लोगों और एक संस्था के खिलाफ उठाए कदमों की जानकारी दी।

No comments