अब सबको मतगणना का इंतजार, हर तरफ हार-जीत के अनुमान
- निकाले जा रहे श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र मेंं रिकॉर्ड तोड़ मतदान के मायने
- भाजपा और कांग्रेस नेता कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब सबको मतगणना का इंतजार है। श्रीगंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल जीतेंगे या फिर बीजेपी के निहालचंद एक बार फिर लोकसभा में पहुंचने का सपना पूरा कर पाएंगे, इस बारे में अनुमान लगाए जाने शुरू हो गए हैं। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र मेंं रिकॉर्ड तोड़ मतदान के मायने भी निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता रिकॉर्ड मतदान को मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश बता रहे हैं तो भाजपाइयों का कहना है कि लोगों ने मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए भारी मतदान किया है।
एक महीने तक धुआंंधार चुनाव प्रचार के बाद जहां चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को सुकून मिला है, वहीं कार्यकर्ताओं ने भी आराम की सांस ली है। सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता अब सुस्ता रहे हैं लेकिन साथ ही इस बात की थाह भी ले रहे हैं कि किस क्षेत्र मेंं क्या स्थिति रही।
चुनाव मैदान मेंं उतरे प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता तो संभावित परिणाम के बारे में अनुमान लगा रहे हैं, आम लोग 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजे का अनुमान लगाने की कवायद मेंं जुटे हुए हैं। सभी लोग यही जोड़-घटाव कर रहे हैं कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन लीड करेगा और कौन पिछड़ जाएगा।
भरतराम और निहालचंद ले रहे कार्यकर्ताओं से फीडबैक
भाजपा प्रत्याशी निहालचंद मेघवाल आज रायसिंहनगर में अपने समर्थकों के बीच मतदान से मिल रहे इशारों के बारे में फीडबैक लेते नजर आए तो रावतसर में सुस्ता रहे कांग्रेस उम्मीदवार भरतराम मेघवाल ने भी यही काम किया। प्रत्याशी अब अनुमान लगा रहे हैं किस क्षेत्र के किस बूथ पर उन्हें कितने वोट मिलेंगे, कहां कमजोर पड़े हैं तो कहां भारी रहे हैं?
सोशल मीडिया पर दावे-प्रति दावे
सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता दावे-प्रति दावे कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने पार्टी प्रत्याशी भरतराम मेघवाल की एक लाख वोटों से जीत सुनिश्चित बता रहे हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता निहालचंद मेघवाल की विजय तय मान रहे हैं। सबके अपने-अपने दावे हैं लेकिन असल नतीजा तो 23 मई को सामने आएगा, जब मतगणना होगी। तब तक सारे अनुमान ही हैं।

No comments