दिल्ली के गलर््स हॉस्टल में आग, जान बचाने के लिए एक लड़की ने लगाई छलांग
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक गलर््स हॉस्टल में आग लगने का मामला सामने आया है. जनकपुरी के कावेरी हॉस्टल में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया. इस दौरान आग के धुंए से 6 लड़कियां बेहोश हो गईं. वहीं जान बचाने के लिए एक लड़की ने हॉस्टल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी. फिलहाल 50 लड़कियों को हॉस्टल से रेस्क्यू कर लिया गया है. बता दें कि दक्षिणी दिल्ली के जनकपुरी में बने इस हॉस्टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई. आग फैलते-फैलते ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई जहां लड़कियां रहती हैं. आग की लपटें देखते ही चीख-पुकार मच गई. हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत आग की सूचना दी. जिससे मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़यिों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल 6 घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

No comments