Breaking News

आईपीएल में चमके खिलाडिय़ों का रहेगा जलवा! 52 खिलाड़ी टीमों का हिस्सा

नई दिल्ली। क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नमेंट वल्र्ड कप 2019 गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस वल्र्ड कप को अगर आईपीएल 2019 का रीमिक्स वर्जन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दरअसल, ुल 150 खिलाडिय़ों में से 52 ऐसे हैं जिन्होंने इसबार आईपीएल में कम से कम एक मैच जरूर खेला है। इसका मतलब वल्र्ड कप टीम का हिस्सा बने हर तीन खिलाडिय़ों में से एक ने इसबार आईपीएल खेला है। सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर बाकी 9 सदस्यों की टीम का कम से कम एक खिलाड़ी आईपीएल 19 में था। वल्र्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के देखने को मिलेंगे।

No comments