Breaking News

वल्र्ड कप में सबसे पहले इंग्लैंड बनाएगा 500 रन: विराट कोहली

लंदन। भारत के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इंग्लैंड वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 500 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन सकती है। इंग्लैंड के नाम पर पहले ही वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रेकॉर्ड दर्ज है। टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रेकॉर्ड 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे। वल्र्ड कप से पहले कप्तानों की मीडिया कॉन्फ्रेंस में कोहली से पूछा गया कि क्या आगामी टूर्नमेंट में 500 रन के आंकड़े को छुआ जा सकता है। कोहली ने स्वीकार किया कि टूर्नमेंट में काफी रन देखने को मिलेंगे लेकिन वल्र्ड कप में खेलने के दबाव के कारण 260-270 रन के लक्ष्य का पीछा करना भी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'यह बड़े स्कोर वाला टूर्नमेंट होगा लेकिन मैंने स्वदेश में भी कहा कि वल्र्ड कप में 260-270 रन का पीछा करना 370-380 रन का पीछा करने जितना मुश्किल होगा।

No comments