राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ीÓ अगस्त-सितंबर में पर्दे पर
- श्रीगंगानगर जिले में कमीनपुरा और आसपास के इलाके में हुई है अधिकांश शूटिंग
श्रीगंगानगर। बॉलीवुड को घायल, घातक, दामिनी, अंदाज अपना-अपना, खाकी, फैमिली, अजब प्रेम की गजब कहानी, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, पुकार, लज्जा सरीखी फिल्में देने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी इस वर्ष के मध्य में अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ीÓ के जरिये वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म अगस्त-सितंबर में रिलीज होगी।
फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ीÓ की अधिकांश शूटिंग श्रीगंगानगर जिले में कमीनपुरा और आसपास के क्षेत्र में हुई थी। इस कारण इस फिल्म का श्रीगंगानगर जिले के लोगों को खास तौर पर इंतजार है।
सारागढ़ी के युद्ध पर हाल ही में होली के मौके पर करण जौहर निर्मित और अनुराग सिंह निर्देशित अक्षय कुमार के लीड रोल वाली फिल्म 'केसरीÓ का प्रदर्शन हुआ है। यह फिल्म हिट साबित हुई है। इसी विषय पर होने के कारण फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ीÓ के भी सफल होने की उम्मीद की जा रही है।
निर्माता राजकुमार संतोषी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि हम अगस्त-सितंबर में अपनी फिल्म की रिलीज की योजना बना रहे हैं।
राजकुमार संतोषी ने कहा कि 'मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हमारी फिल्म पूरी तरह से इतिहास पर आधारित है। एक पीरियड फिल्म होने के नाते, हमने उस विशेष अवधि में हुई घटनाओं को सच कर दिया है। हमने सच्चे अर्थों में इतिहास से चिपके रहने की कोशिश की है।Ó
यह पूछे जाने पर कि 'केसरीÓ के बारे में उनकी क्या राय है और उनकी फिल्म 'केसरीÓ से कितनी अलग होगी, तो वे कहते हैं, 'मैं फिल्म 'केसरीÓ के संबंध में कोई अंतर कैसे बता सकता हूं, क्योंकि मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है।
सन्नी देओल के साथ भविष्य में काम करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी, सन्नी देओल 'पल पल दिल के पासÓ के निर्देशन में व्यस्त हैं, जो उनके बेटे करण की पहली फिल्म है। इस फिल्म के प्रदर्शन के ठीक बाद, हमारी एक साथ काम करने की योजना है। हम इस पर चर्चा कर चुके हैं।

No comments