Breaking News

फिर भूकंप के झटकों से दहला निकोबार द्वीप समूह

- रेक्टर स्केल पर 5.1 की तीव्रता
नई दिल्ली। निकोबार द्वीप एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह द्वीप पर  5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी भी तरह का कोई नुकसान होने की खबरें नहीं है।  जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 13 अप्रैल को भी निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  जिनकी तीव्रता  4।44 थी। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कुछ देर तक महसूस किए गए। उससे पहले 8 अप्रैल को अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5।0 नापी गई थी। इससे पहले 1 अप्रैल को भी निकोबार द्वीप समूह पर 4।8 की तीव्रता का भूकंप आया था। 1 अप्रैल को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दो घंटे के अंदर मध्यम तीव्रता के साथ भूकंप के नौ झटके महसूस किए गए थे।


No comments