जिले में सरसों, गेहूं की सरकारी खरीद शुरू
- पहले दिन नहीं किसी ने नहीं तुलाई ढेरी, एफसीआई ने संभाली मंडी
श्रीगंगानगर। गंगानगर जिले में एक अप्रेल से सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद शुरु हो गई। हालांकि पहले दिन किसी किसान ने सरकार को ढेरी नहीं तुलवाई। दोनों कृषि जिंसों की आवक मंडी में नियमित बनी हुई है, जिसे प्राइवेट में व्यापारी खरीद रहे हैं। इस बीच, एफसीआई ने सोमवार दोपहर बाद मंडी पहुंचकर खरीद केन्द्र संभाला।
कच्चा आढतिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि सोमवार से सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद शुरु तो हो गई है, लेकिन पहले दिन किसी ने सरकार को ढेरी नहीं तुलवाई।
एफसीआई के क्यूआई गोपीकिशन मारु ने दोपहर बाद मंडी मेें आकर गेहूं खरीद केन्द्र संभालते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग का आग्रह किया। इसके बाद श्रीगंगानगर कृषि उपज
मंडी समिति के सचिव से मुलाकात की।
इस बीच, सोमवार को मंडी में सरसों की जोरदार आवक हुई। तकरीबन 10 हजार क्विंटल आवक होने से पिड़ों पर सिर्फ सरसों की ढेरियांं दिखाई दीं। भाव भी सुधरकर 3551 पहुंच गए। 10 नंबर दुकान पर सरसों की ढेरी 3660 रुपए में बिकी।

No comments