Breaking News

भारतीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए फ़ेसबुक, गेम ने मिलाए हाथ

नई दिल्ली। सार्वजनिक व निजी संगठनों के समूह ग्लोबल एलायंस फॉर मास इंटरप्रिन्योर (गेम) और फ़ेसबुक ने मंगलवार को कहा कि भारत में छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने भागीदारी की है। इस साझेदारी के तहत, छोटे उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने कारोबार को बढ़ाने, ग्राहकों की मांग को पूरा करने और नए ग्राहक बनाने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि इस भागीदारी का उद्देश्य नौकरी सृजन में तेजी लाना और उद्यमियों को सशक्त बनाना है। यह साझेदारी फ़ेसबुक की 2021 तक 50 लाख लोगों को डिजिटल एवं उद्यमिता कौशल में प्रशिक्षित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसमें कहा गया है कि फ़ेसबुक और गेम ग्रामीण उद्यमियों के स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए एक परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके लिए डिजिटल और भौतिक माध्यम का उपयोग किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण की शुरुआत इस साल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू - कश्मीर और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों से होगी।

No comments