Breaking News

एयरटेल का 25,000 करोड़ रुपये का राइट इश्यू 3 मई को आएगा

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल का 25,000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा राइट इश्यू 3 मई को खुलेगा और 17 मई को बंद होगा। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। भारती एयरटेल ने कहा कि शुक्रवार को निदेशक मंडल की हुई बैठक में राइट इश्यू को मंजूरी दी गई। यह 3 मई को खुलेगा और 17 मई को बंद होगा। कंपनी ने राइट इश्यू के लिए आवेदन देने को लेकर शेयरधारकों की पात्रता का निर्धारण करने के लिए 24 अप्रैल रिकार्ड तिथि तय की है। एयरटेल ने 220 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पूरी तरह चुकता राशि के शेयर जारी कर 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। इसके अलावा, 7,000 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा में दीर्घकालिक बांड इश्यू के जरिये जुटाए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि पूंजी से नेटवर्क क्षमता बढ़ाने तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने को लेकर सामग्री तथा प्रौद्योगिकी भागीदारी सृजित करने में मदद मिलेगी।

No comments