आतंकवाद का जड़ से खात्मा जरूरी : गहलोत
- खाजूवाला बीएसएफ कैम्पस में गहलोत का हुआ स्वागत
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आतंकवाद नासूर बन गया है। इसका जड़ से खात्मा जरूरी है। श्री गहलोत आज खाजूवाला बीएसएफ कैम्पस में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने खाजूवाला स्थित अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर का निरीक्षण किया और बीएसएफ अधिकारियों से मिले। बीएसएफ कैम्पस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, विधायक गोविंदराम मेघवाल, पूर्व विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सत्ता संभालते ही दस दिन के अंदर राज्य के किसानों का दो लाख रु. तक ऋण माफ कर दिया। युवाओं और किसानों के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार गंभीर है। बेरोजगारों के लिए भी सरकार ने अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जो कहते हैं, वे करके भी दिखाते हैं।
3 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खाजूवाला से सीधे दोपहर बाद 3 बजे श्रीगंगानगर के बीएसएफ ग्राउंड में हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस आएंगे और इसके बाद हिन्दुमलकोट बार्डर की ओर रवाना होंगे। रास्ते में खाटां गांव के हमीरा पैलेस में उपस्थित किसानों ने जनसंवाद करेंगे। इसके बाद हिन्दुमलकोट बॉर्डर का निरीक्षण कर बीएसएफ अधिकारियों से मिलेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री की कड़ी सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी पुलिस
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज शाम बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के जायजा लेने के कार्यक्रम के तहत पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब 6 सौ से अधिक अधिकारी-जवान लगाये गये हैं। श्रीगंगानगर से हिन्दुमलकोट बॉर्डर तक पुलिस तैनात रहेगी। एएसपी सुरेन्द्र राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत खाजूवाला से हैलीकॉप्टर से श्रीगंगानगर में बीएसएफ ग्राउण्ड के हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद सीधे हिन्दुमलकोट बॉर्डर पर जायेंगे। रास्ते में खाटलबाना में किसानों के साथ संक्षिप्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री शाम चार बजे यहां आयेंगे। श्रीगंगानगर से हिन्दुमलकोट तक पुलिस तैनात कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सादा वर्दी में अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे। भारत-पाक संबंधों में आई खटास के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लेने व जवानों के हौंसला अफजाई के लिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं।
गौरतलब है कि एएसपी सुरेन्द्र राठौड़ ने आज मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

No comments