Breaking News

एसपी ऑफिस में युवक ने जहर निगला, हालत गंभीर

हनुमानगढ़। पुलिस कार्यप्रणाली से नाराज एक युवक ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार जंक्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज सुबह करीब 11 बजे पहुंचे रोहित रामगढिय़ा पुत्र प्रीतम सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रोहित का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज करवा रखा है। उसकी सुनवाई नहीं होने पर वह परेशान था। दुखी होकर उसने जहर निगल लिया। एसपी ऑफिस के कर्मचारियों व अन्य लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। जंक्शन पुलिस ने बताया कि रोहित रामगढिय़ा की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जायेंगे।


No comments