Breaking News

विनेश और बजरंग के लिए एशियाई चैंपियनशिप अगली चुनौती

नई दिल्ली। विनेश फोगट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक अगले महीने चीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने महिलाओं के लिए शनिवार को लखनऊ में और पुरुषों के लिए रविवार को सोनीपत में चयन ट्रायल का आयोजन किया था। इसके बाद 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। 65 किलो वर्ग में उतरने वाले बजरंग ने हाल ही में बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डैन कोलोव निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश वहां पहली बार 53 किलो भारवर्ग में उतरी और रजत पदक जीती थी। रियो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने 65 किलो वर्ग में रजत और पूजा ढांडा ने 59 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। चीन में 23 से 28 अप्रैल तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में साक्षी 62 किलो और नवजोत कौर 65 किलो वर्ग में उतरेगी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ककरान एड़ी की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए 68 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

No comments