Breaking News

मुलायम सिंह बोले, अगर हम सत्ता में रहते तो जेल में न होते लालू

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर वे सत्ता में रहते तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव आज जेल में न होते। किसी समय उन्होंने ही उनके प्रधानमंत्री बनने का विरोध किया था, लेकिन अब रिश्तेदार हैं। मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अन्याय न सहने और महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि अगर आप आज देश के रक्षामंत्री होते तो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जवाब मांग रहे नेताओं से क्या कहते इस पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अभी तो हमें जनता ने रक्षामंत्री बनाया नहीं है, इसलिए इस सवाल का क्या जवाब दें फिर कुछ देर रुककर मुलायम सिंह यादव कहने लगे कि एक समय समान विचारधारा के दलों का बहुमत था। उनका प्रधानमंत्री बनने का नंबर आया तो एक नेता ने विरोध कर दिया। वह आज रिश्तेदार हैं, इसलिए क्या नाम लें। आप लोग समझ ही गए होंगे। अब वह जेल में हैं। अगर हमारे हाथ में सत्ता होती तो कभी ऐसा न हुआ होता।



No comments