Breaking News

भारत का चीन को करारा झटका, ह्रक्चह्रक्र में शामिल नहीं होगा देश

नई दिल्ली। हाल में चीन को भारत की तरफ से बड़ा झटका दिया गया है। भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री ने यहां हुई बैठक में चीन के बेल्ट एंड रोड पहल में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। भारत ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि इसे इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। बताया जा रहा है कि अप्रैल में बीजिंग में दूसरे बेल्ट एंड रोड फोरम का आयोजन किया जाएगा। एक साक्षात्कार में भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री ने चीनी मीडिया को कहा कि नई दिल्ली इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए दूसरी बार भी इससे दूर रहेगा। आपको बता दें  कि चीन की इस बेल्ट एंड रोड फोरम का मकसद सड़कों, राजमार्गों , समुद्री मार्गों के विशाल नेटवर्क के जरिए यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोडऩा है। इस परियोजना में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी शामिल है। इससे पहले साल 2017 में भी भारत ने बेल्ट एंड रोड फोरम में हिस्सा नहीं लिया था। क्योंकि इससे भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन होता है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से बातचीत के दौरान  भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री ने  कहा कि ह्रक्चह्रक्र पर भारत का रुख स्पष्ट है। उन्होंने कहा, हमारा काई गुप्त नजरिया नहीं है।  मिश्री ने कहा, भारत संपर्क मजबूत करने के लिए वैश्विक आकांक्षा को साझा  करता है और यह हमारे आर्थिक और कूटनीतिक पहलों का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा  कि हम अपने क्षेत्र और उससे बाहर संपर्क की कई परियोजनाओं पर कई देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ काम कर रहे हैं। 

No comments