महंगाई ने तोड़ी पाकिस्तानियों की कमर
नई दिल्ली। भारत के साथ जारी विवाद पाकिस्तान के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है. पुलवामा अटैक के बाद भारत की सख्ती के चलते पाकिस्तान में महंगाई 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. गल्फ टाइम्स के मुताबिक, फरवरी महीने में पाकिस्तान की महंगाई दर बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई. भारत द्वारा सख्त कदम उठाए जाने से पाकिस्तानी रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इम्पोर्ट बेस्ड इकोनॉमी में कमोडिटीज की कीमतें बढ़ी हैं. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2019 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स महंगाई जनवरी महीने में सालाना आधार पर 7.19 फीसदी थी. कंज्यूमर इंफ्लेशन इस समय 2014 के लेवल पर पहुंच गया है. जून 2014 में महंगाई दर 7.19 फीसदी थी. पीबीएस के मुताबिक, फरवरी में टमाटर, अदकर, शुगर, चाय, मटन, गुड़, घी, मछली, मूंग दाल, अंडा, कुकिंग ऑयल, चावनल, दाल, दूध और गेहूं के दामों में 3.21-179.40 फीसदी तक बढ़ीं.

No comments