2.5 लाख तक सस्ती हो जाएंगी इलेक्ट्रिक गाडिय़ां
नई दिल्ली। अगले महीने की एक तारीख यानी 1 अप्रैल से इलेक्ट्रिक गाडिय़ां 20,000 से लेकर 2.5 लाख तक सस्ती हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए कस्टमर्स को छूट देने के नीति आयोग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस कदम से विदेश से आने वाले फ्यूल पर देश की निर्भरता और देश में प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को फेम (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल) योजना के दूसरे चरण के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी साइज के आधार पर प्रति किलोवॉट 10,000 रुपये छूट देने के प्रस्ताव को मंजूर किया। इसका मतलब यह है कि कस्टमर्स को टू-व्हीलर्स (2-4 किलोवॉट बैटरी साइज) पर 20 से 40 हजार रुपये, थ्री-व्हीलर्स (5-10 किलोवॉट बैटरी साइज) पर 50 हजार से एक लाख और फोर-व्हीलर (15-25 किलोवॉट बैटरी साइज) पर 1.5 से 2.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।

No comments