Breaking News

अमेरिका में 12 अप्रैल को पदार्पण करेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह

नई दिल्ली। भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह 12 अप्रैल को अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे और उन्होंने हॉल ऑफ फेम कोच फ्रेडी रोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विजेंदर के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है। फ्रेडी ने मैनी पैकियाओ और माइक टाइसन जैसे दिग्गज मुक्केबाजों को भी ट्रेनिंग दी है। विजेंदर अब तक 10 पेशेवर मुकाबलों के अपने करियर में अजेय रहे हैं और वह द वेसिली लोमोचेनको-एंथनी क्रोला अंडरकार्ड में स्टेपल्स सेंटर में अमेरिकी पदार्पण करेंगे। यह आठ दौर का मुकाबला होगा और उनके प्रतिद्वंद्वी की घोषणा बाद में की जाएगी।

No comments