Breaking News

'पाकिस्तान में सिर्फ अभिनंदन ही नहीं ये एयर फोर्स अफसर भी हैं, लेकिन पाक कर रहा इनकार

नई दिल्ली। इमरजेंसी की हालत में इंडियन एयर फोर्स के पायलट अभिनंदन को विमान से इजेक्ट करना पड़ा. जिसके चलते वह गलती से दुश्मन देश पाकिस्तान के इलाके में पहुंच गए. इसके बाद पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया. हालांकि अभिनंदन के मामले में अच्छी बात ये है कि समय से पाकिस्तान ने मान लिया कि अभिनंदन उनके कब्जे में हैं. लेकिन एयर फोर्स के 24 अफसर और भी हैं जो पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में बंद हैं. समय-समय पर उनकी रिहाई के लिए आवाज़ उठाई जाती है, लेकिन पाकिस्तान ये मानने को तैयार नहीं होता है कि उनके यहां 1965 और 1971 का कोई भारतीय युद्धबंदी भी है. ऐसे ही एक पायलट मनोहर पुरोहित जो 1971 में युद्धबंदी बना लिए गए थे के पुत्र विपुल पुरोहित ने बताया, युद्धबंदियों के परिजन समय-समय पर अपनों के वहां होने के सबूत देते रहते हैं.


No comments