Breaking News

कुल्हाड़ी से पत्नी का कत्ल करने वाला गिरफ्तार

- दोपहर बाद अदालत में पेश करेगी पुलिस
लालगढ़। अवैध संबंधों के संदेह में कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की नृशंस हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हो चुकी है। पुलिस आज दोपहर आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजेगी।
थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब के फाजिल्का तहसील के गांव टिल्लांवाली निवासी राजकुमार उर्फ राजू व उसकी पत्नी संतोष देवी रायसिख लालगढ़ छावनी इलाके में जीएसएस पावर हाउस में मजूदरी करते हैं। शुक्रवार को मजदूरी करने के दौरान राजकुमार उर्फ राजू ने झाडिय़ों में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके संतोष को मौत के घाट उतार दिया। राजू को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसने कई बार उसे रोका था कि वह गैर मर्द से ताल्लुक रखना बंद कर दे, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति राजकुमार को राउण्डअप कर लिया था। बीती देर रात मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से कुल्हाड़ी से बरामद हो गई थी। ऐसे में उससे और कुछ बरामदगी की जरूरत नहीं है। दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।
उधर थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक लैब की ओर से साक्ष्य उठाए जा रहे थे। ऐसे में किसी साक्ष्य को हाथ लगाने से मुल्जिम को आगे चल कर फायदा मिलने की संभावना रहती है। विवाद होने जैसी कोई बात नहीं थी।


No comments