सामने आई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, के तीसरे दिन की कमाई
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, की तीन दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने तीन दिनों में 13.53 करोड़ कमा लिए है। जहां फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़, दूसरे दिन 4.65 करोड़ और तीसरे दिन 5.58 करोड़ की कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ ये फिल्म करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। बोल्ड कंटेंट पर बनी मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है। वैसे इसका बजट 35 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।इस फिल्म में सोनम, अनिल के अलावा राजकुमार राव, जूही चावला भी लीड रोल में है। सोनम की मूवी के ऑनलाइन लीक होने की भी खबरें हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक़ तमिल रॉकर्स ने मूवी को अपने पोर्टल पर लीक कर दिया था। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। स्क्रीन पर बोल्ड कंटेंट चुनने के लिए सोनम की तारीफ हो रही है।
No comments