प्रदर्शन कर भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी
- राज्य सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत शुक्रवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। प्रदर्शन के लिए भाजपा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नेहरू पार्क में इक_ा हुए। यहां से दोपहर में कलक्ट्रेट प्रदर्शन के लिए पहुंचे।
जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सोनी, भाजयुमो के रमजान अली चोपदार, संजय महीपाल, उमेद सिंह राठौड़, विनिता आहुजा, अंजु सैनी, ओपी महेन्द्रा, श्रवण पारीक आदि के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारियां दी गई। इस दौरान जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी व राज्य सरकार पर किसानों, युवाओं और आमजन से झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा 10 दिन में माफ करने का वायदा 50 दिन में पूरा नहीं करने, घोषणा पत्र में किए बेरोजगारों को 3500 रुपए भत्ता देने का वायदा पूरा नहीं कर विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं।

No comments