एशियाई हॉकी महासंघ ने भारतीय को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नई दिल्ली। एशियाई हॉकी महासंघ ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना है, जबकि स्ट्राइकर लालरेमसियामी साल की उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुनी गईं। हॉकी इंडिया (एचआई) ने दोनों खिलाडिय़ों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है। वर्ष 2017 में एसवी सुनील को महासंघ ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना था। मनप्रीत सिंह ने पिछले साल दमदार प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ओमान के मस्कट में हुई हीरो चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं हारी और उसे पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

No comments