Breaking News

पाकिस्तान के कारोबार को बड़ा झटका!

-अब भारत नहीं भेज रहा है एक भी ट्रक सामान
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की तगड़ी घेराबंदी कर दी है. आर्थिक तौर पर कमजोर पाकिस्तान को भारत ने आर्थिक मोर्चे पर ही पूरी तरह घेर लिया है. एक तो भारत से पाकिस्तान जाने वाले माल की सप्लाई धीरे-धीरे ठप होती जा रही है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान से माल मंगाने के नए ऑर्डर करीब-करीब बंद हो गए हैं. कारोबारियों ने घोषणा की है कि वहां से आयातित छुहारा, सेंधा नमक और आम नहीं बेचेंगे. टमाटर मुख्यत दिल्ली और मुंबई की मंडियों से होता हुआ पाकिस्तान पहुंचता है.भारतीय टमाटर की पाकिस्तान में खासी मांग रहती है. आजादपुर सब्जी मंडी के राजेंद्र कुमार शर्मा ने न्यूज18 हिंदी को बताया कि अब देश के एक भी ट्रक माल पाकिस्तान नहीं जा रहा है. भारत का कोई भी कारोबारी पाकिस्तान से कोई भी ऑर्डर नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सम्मान में हम कोई भी नुकसान उठाने के लिए तैयार है.



No comments