Breaking News

नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार की ओर से नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को जिला परिषद के अटल सेवा केन्द्र में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे। नव नियुक्त अधिकारियों को यह बताया गया कि किस तरह से ग्राम पंचायतों में उन्होंने कार्य करना है ओर गांवों में होने वाले विकास कार्यों में निगरानी रखनी है। इसके अलावा ग्राम सभाओं में ग्राम विकास अधिकारी का क्या दायित्व होता है। पंचायतों की बैठक में क्या किया जाता है आदि अनेक मुद्दों पर इन अधिकारियों को जानकारी दी गई।

No comments