अनियमितता बरतने पर दो बाबूओं को किया निलम्बित
- इनके पास ग्राम विकास अधिकारी का भी था चार्ज
श्रीगंगानगर। जिला परिषद ने ग्राम विकास एवं पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमिता व लापरवाही बरतने पर दो कनिष्ट लिपिकों को तुरंत प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनका मुख्यालय श्रीगंगानगर जिला परिषद किया गया है।
इस सम्बंध में जिला परिषद सीईओ अजीत सिंह ने आदेश दिए हैं कि महेन्द्र पाल तत्कालीन कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी (कनिष्ट सहायक) ग्राम पंचायत श्यामगढ़ ने गंभीर अनियमितताएं बरतीं। इसलिए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम की धारा 91 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निलम्बित किया जाता है। इसके अलावा गंगूवाला के कनिष्ट सहायक प्रवीण कुमार को भी अनियमितता बरतने पर निलम्बित किया गया है।

No comments