घने कोहरे में हुआ ध्वजारोहण
- बाद में धूप खिली तो बढ़ी गणतन्त्र दिवस समारोह की शोभा
श्रीगंगानगर। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में हुआ। घने कोहरे के बीच जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने जब परेड के लिए तैयार सुरक्ष बल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया तो स्टेडियम पर घना कोहरा छाया होने के कारण दर्शक दीर्धा में बैठे दर्शकों को कुछ भी दिखाई नहीं दिया। कोहरे में ही मार्च पास्ट की सलामी ली गई। आरआई रामूराम मीना के नेतृत्व में मार्च पास्ट हुआ। राजस्थान शस्त्र बल, राजस्थान पुलिस, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर आर्म, एनसीसी सीनियर छात्रा, एनसीसी जूनियर, विद्यार्थी पुलिस कैडेट, चौधरी बालूराम गोदारा कॉलेज, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (मटका चौक) गाइड, गुरुहरकृष्ण पब्लिक स्कूल ने मार्च पास्ट में भाग लिया। बाद में खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से राहत के साथ समारोह की शोभा को बढ़ा दिया।
एडीएम प्रशासन नख्तदान बारहठ ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। स्कूली छात्रा-छात्राओं ने व्यायाम से प्रभावित किया। अतिथियों ने स्वतंत्रता सैनानियों का अभिनन्दन किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों, संस्थाओं, विशेष उपलब्धि वाले विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों ने झांकियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस ने आपदा प्रबंधन गतिविधियों एवं सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपालराम बिरधा, एसडीएम सौरभ स्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र राठौड़, आयुक्त अशोक कुमार असीजा, सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

No comments