प्रियंका को बनाया कांग्रेस महासचिव
- लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है।
47 वर्षीय प्रियंका इससे पहले लोकसभा चुनावों में भाई राहुल के लिए अमेठी सीट पर और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली सीट पर प्रचार करती रहीं हैं। लेकिन पार्टी में उन्हें पहली बार कोई पद दिया गया है। पिछले कई वर्षों से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की कांग्रेस के नेता मांग करते रहे हैं।
प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही सक्रिय रहीं है। चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
प्रियंका अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी।
गुलाब नबी आजाद को हरियाणा का प्रभार
पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है। पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले उतर रही है।
गौरतलब है की राहुल गांधी ने भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको चौंका सकती है, लिहाजा हमें कम न आंका जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत को संगठन का महासचिव बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को संगठन का महासचिव बनाते हुए कर्नाटक का प्रभारी बनाया है।

No comments