खूनी संघर्ष के बाद फल-सब्जी मंडी में हड़ताल
- व्यापारी पर पिस्तौल तानी, आधा दर्जन घायल
श्रीगंगानगर। नई धानमंडी स्थित सब्जी मंडी में बीती रात दो गुटों में खूhttps://www.blogger.com/blogger.g?blogID=6400283354959404379#editor/src=sidebarनी संघर्ष के बाद मंगलवार को फल-सब्जी मंडी बंद रही। रात्रि को लाठी-भाठा जंग मेें दोनोंं पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे। बताया गया है कि हमलावरों ने व्यापारी पर पिस्तौल तान दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। व्यापारी गुट के एक पल्लेदार की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है, उधर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व्यापारियों व पल्लेदारों ने कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी की दुकान नम्बर 7 के संचालक गिरधारीलाल सिंधी ने पिकअप यूनियन के अध्यक्ष बिलिया को फोन करके सब्जी मंडी में आई पिकअप जीप की पर्ची नहीं काटने के लिए कहा, लेकिन बिलिया ने उसकी बात नहीं मानी। पिकअप जीप चालक की पर्ची काटने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे बिलिया व उसके साथी दुकान नम्बर 7 पर आ गये और झगड़ा करने लगे। दोनों पक्षों में लाठी-भाठा जंग हो गई। झगड़े में व्यापारी गिरधारी के मुनीम जय कुमार निवासी पे्रमनगर व पल्लेदार मनीष को चोटें आईं। दूसरे पक्ष बिलिया के साथी दक्ष खान व मोहम्मद फरहेज के चोटें आईं।
झगड़े की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस से एएसआई लाल बहादुर मौके पर पहुंचे, तब तक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। इस मामले में बिलिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों व पल्लेदारों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों व पल्लेदारों ने मंडी समिति के समक्ष धरना शुरू कर दिया।
फल सब्जी मंडी व्यापारी यूनियन के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह खनूजा ने बताया कि बिलिया ने बीती रात व्यापारी गिरधारीलाल की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। झगड़ा होने पर एक बार समझौता हो गया था। उस वक्त पुलिस ने बिलिया को छोड़ दिया था, लेकिन कुछ समय बाद बिलिया 20-25 लोगों के साथ आया और गिरधारीलाल व उसके पल्लेदारों पर हमला कर दिया। सौभाग्य से गोली नहीं चली। ऐसे में बड़ी घटना टल गई।
उधर व्यापारी राजू खां नकवी ने बताया कि बिलिया पिकअप यूनियन की आड़ में मंडी में आने वाली गाडिय़ों से वसूली करता है।
व्यापारियों को धमका कर गाडिय़ों को मंडी में घुसने से पहले पर्ची काटने के नाम पर वसूली करता है। इससे पूरी मंडी के व्यापारी परेशान हैं। बीती रात पुलिस ने बिलिया को पकड़ लिया था। अगर उसे पुलिस बिना कार्रवाई के नहीं छोड़ती, तो झगड़ा नहीं होता। बिलिया अपने साथियों के साथ वहां हमला करने पहुंच गया था।
उधर कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्रोई ने बताया कि बीती रात मंडी में दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया था। एक पक्ष पर पिस्तोल तानने का आरोप लगा है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। व्यापारी गिरधारीलाल के मुनीम जय कुमार की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।
अभी वह मंडी समिति के समक्ष दिए जा रहे धरनास्थल पर हैं। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए जाब्ता तैनात कर दिया गया है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

No comments