बॉर्डर होमगार्ड में सिफारिश वालों मिलती है लगातार ड्यूटी
- सीओ ने सुनी समस्याएं
श्रीगंगानगर। सीमा गृह रक्षा दल के स्वयंसेवकों को वर्ष भर रोजगार नहीं मिलता। केवल सिफारिशी जवानों को ही लगातार ड्यूटी मिलती है। हमारे साथ अन्याय हो रहा है। यह आरोप दल के जवानों ने उपखण्ड अधिकारी को दिए ज्ञापन में लगाया है। इस संबंध में कार्यवाहक सीओ नवनीत जोशी ने अपने कार्यालय में जवानों से आज बातचीत की।
जवानों ने बताया कि उनकी रोटेशन से ड्यूटी लगती है। उन्हें साल में 12 माह रोजगार नहीं मिलता, केवल तीन माह ही ड्यूटी लगती है। इस कारण वह न तो घर का काम कर सकते हैं और न ही और कहीं रोजगार कर सकते हैं। ऐसे में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सिफारिश पर जवान रविन्द्र कुमार 732 व किशनलाल 728 की चार माह से लगातार ड्यूटी चल रही है। विभाग के अधिकारी भी उनके साथ नाइंसाफी कर रहे हैं।
इस मामले में सीओ नवनीत जोशी ने बताया कि स्वयंसेवकों की रोटेशन से ड्यूटी लगती है, लेकिन कई विभाग उन्हीं जवानों की ड्यूटी लगाने की सिफारिश करते हैं, जिनको वह अपने विभाग का काम समझा चुके हैं। नये जवानों को भेजने से उनका काम डिस्टर्ब होता है। ऐसे में कुछ जवानों की लगातार ड्यूटी लगाने होती है। उन्होंने बताया कि जवानों की समस्याओं का सुनने के लिए आज वार्ता की जा रही है। उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

No comments