2 साल बीते, अर्जुन अवॉर्डी पैरालिंपियन वरुण भाटी को नहीं मिले 1 करोड़
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों के पदक जीतने पर उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन नकद इनाम देने की घोषणा करते हों, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद वे सिर्फ जुमला बनकर रह जाती हैं। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित ग्रेटर नोएडा के पैरालिंपियन हाई जंपर वरुण भाटी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। कड़ी मेहनत कर कई देशों में हुई चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद भी वह आज खाली हाथ हैं। राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा घोषित इनाम की राशि उन्हें अब तक नहीं मिली है। उन्होंने डीएम व राज्य सरकार को कई बार लेटर भेजकर अपनी बात रखी, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
No comments