अब पाकिस्तान में बनेगी 'चीनी नागरिकोंÓ के लिए स्पेशल कॉलोनी
नई दिल्ली। चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के तहत चीन ग्वादर में अपने 5 लाख नागरिकों के लिए 15 करोड़ डॉलर की लागत से एक शहर बना रहा है। दक्षिण एशिया में यह अपनी तरह का चीन का पहला शहर होगा। माना जा रहा है कि इस प्रस्तावित शहर में 2022 से करीब 5 लाख लोग रहने लगेंगे। चीन की योजना के मुताबिक, ये लोग पाकिस्तानी बंदरगाह ग्वादर पर बनने वाले फाइनैंशल डिस्ट्रिक्ट में काम करेंगे। इस रेजिडेंशल इलाके में सिर्फ चीन के नागरिक ही रहेंगे। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान के इस क्षेत्र का इस्तेमाल चीन की 'कॉलोनी यानी उपनिवेशÓ के तौर पर होगा। जानकारी के मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने 36 लाख वर्ग फुट की इंटरनैशनल पोर्ट सिटी को खरीदा है।
No comments