
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड°बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। खबरों के मुताबिक फिल्म ने अब तक शुरुआती चार दिनों में 55 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं शनिवार को फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की। उम्मीद की जा रही है पांचवे दिन यानी रविवार को भी फिल्म बेहतरीन कमाई करेगी। वहीं दूसरी तरफ जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते°भी रिलीज हुई थी। 'गोल्ड°के मुकाबले 'सत्यमेव जयते°ने कुछ खास कमाई नही की है। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने अब तक 41 करोड़ की कमाई की है। शनिवार को फिल्म के खाते में 7 करोड़ रुपये आए। बता दें कि अक्षय की 'गोल्ड°आज़ाद भारत को हॉकी में मिले पहले गोल्ड मेडल पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल और निकिता दत्ता जैसे कलाकार नजऱ आए हैं। वही जॉन की स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते°की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो करप्शन से सख्त नफरत करता है। फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी हैं जो एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में नोरा फतेही, आयशा शर्मा अहम किरदार निभा रही हैं।
No comments