
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अगर हमारे बीच होती तो वह आज अपना 55वां बथज़्डे सैलिब्रेट करती। 'मॉम, और 'इंग्लिश विंग्लिश, जैसी फिल्मों के जरिए श्रीदेवी ने यह साबित कर दिया कि यदि फिल्मों का चयन सही हो और अभिनय में जान हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखता। श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अवॉडज़् शो का है जिसमें श्रीदेवी ने शाहिद कपूर के साथ डांस किया था। वीडिय़ों में श्रीदेवी-शाहिद संग प्रभु देवा भी दिख रहे हैं। वो शाहिद और श्रीदेवी को नाचते देख वियडज़् एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं। इन तीनों की परफॉमेज़्ंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।बता दें कि श्रीदेवी 54 साल की थीं। उन्होंने इसी साल दुबई के एक होटल में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। बाथटब में उनकी मौत हो गई थी।
No comments