कोहड़ौरी बडी, सफेद कद्दू उरद दाल बडी
सफेद कद्दू और उड़द दाल से तैयार कोहड़ौरी बड़ी को एक बार बनाकर रख लीजिए और साल भर तक कड़ी या सब्जी बनाने में यूज कीजिए.
आवश्यक सामग्री -
उड़द दाल- 1 कप (200 ग्राम) (दरदरी पिसी हुई)
कुम्हड़ा- 500 ग्राम
हींग- 1 पिंच
अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
बेकिंग सोडा- 1/4 पिंच से कम
जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
लौंग- 4
काली मिर्च- 1/2 छोटी चम्माच (दरदरी कुटी हुई)
दालचीनी- 1 टुकड़ा
साबुत धनिया- 2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
नमक- 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि -
दाल को अच्छे से धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए और बाद में अतिरिक्त पानी निकालकर दाल को दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल में थोड़ा सा गड्ढा बनाकर इसमें हींग, अदरक और 1 टेबल स्पून पानी डालकर इसे ढककर रख दीजिए.
इसी बीच, कुम्हड़ा का नरम भाग, बीज वाला भाग हटा दीजिए और इसको टुकड़ों में काटकर मोटे छिलके काटकर हटा दीजिए. फिर इसे कद्दूकस करके किसी सूती कपड़े में बांधकर किसी थाली पर रख दीजिए और किसी भारी चीज से इसे दबाकर थोड़ी देर के लिए रख दीजिए. जिससे इसका पानी निकल जाए.
इसी दौरान, दाल में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से फैंट लीजिए. दाल को इतना फैंटना है कि दाल को पानी में गिराकर देखें, तो वो तैरनी चाहिए. कुम्हड़ा से पानी निकलने के बाद, इसे दाल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मिश्रण को ढककर रात भर के लिए रख दीजिए ताकि दाल अच्छे से फूल जाए.
दाल में डालने के लिए मसाले- जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, साबुत धनिया नमक के साथ डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए.
दाल में हरी मिर्च और पिसे मसाले डाल दीजिए और दाल को थोड़ा सा और पीस लीजिए. वडिय़ां बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
वडिय़ां बनाने के लिए थालियां लीजिए और इनको थोड़े से तेल सा चिकना कर लीजिए. हाथ को भी तेल से चिकना करके थोड़ी सी दाल उठाएं और उंगलियों से गोल-गोल तोड़कर थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख दीजिए. थालियों को 2 से 3 दिन के लिए धूप में रख दीजिए.
कुम्हड़ा वड़ी 2 से 3 दिन में सूखकर तैयार हैं. इनको एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और साल भर तक यूज कीजिए. इन वडिय़ों को आलू, बैंगन, लौकी के साथ सब्जियां या कड़ी बनाने में उपयोग कीजिए.
सुझाव
कद्दूकस की हुई अदरक के बदले 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट ले सकते हैं.
कद्दूकस करके के बाद, कुम्हड़ा के बचे हुए भाग को बारीक काटकर मिला सकते हैं.
बेकिंग सोडा डालने से वडिय़ां नरम बनती हैं.
दाल को कम या ज्यादा मसाले या सिर्फ नमक डालकर भी बनाया जाता है.
वैसे तो वडिय़ों को सूखने में 3 दिन लगते हैं. लेकिन पहले दिन वडिय़ों को अच्छी धूप लग जाए, तो वडिय़ां अच्छी बनती हैं.
वडिय़ों को कपड़े के ऊपर भी बना सकते हैं.
वडिय़ों का साइज अपनी पसंद से छोटा या बड़ा रख सकते हैं.

No comments