Breaking News

प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होंगे ये 'शाही दोस्त,

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने हाल ही में भारत में सगाई की रस्म पूरी रीति रिवाज से कर अपनी रिलेशनशिप पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है. प्रियंका के परिवार के कऱीबी सूत्रों की माने तो प्रियंका की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं. प्रियंका के होने वाले पति यानी निक जोनास की ख़्वाहिश है कि प्रियंका और उनकी शादी जल्द हो. हालांकि पिछले दिनों एक हॉलीवुड न्यूज़पेपर को दिए इंटरव्यू में निक जोनास में बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद है इसके बाद से बॉलीवुड में कय़ास लगने शुरू हो गए हैं कि कही निक का ये इशारा प्रियंका के लिए तो नहीं. वैसे प्रियंका की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की गेस्ट लिस्ट बननी शुरू हो गयी है. हालांकि ख़बर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में उनकी ख़ास दोस्त मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी भी शामिल हो सकते है प्रियंका और मेगन मार्कल की दोस्ती से तो सभी वाकिफ़़ हैं ही पिछले दिनों मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी की शादी में प्रियंका भी शामिल हुईं थी तो ऐसे में इस शाही जोड़े की प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने की बात सामने आ रही है. वैसे ब्रिटिश रॉयल कपल के लिए ऐसा कोई प्रोटोकॉल भी नहीं है जो उन्हें अपने दोस्तों की शादी में शामिल होने से रोके.

No comments