Breaking News

बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर अटल बिहारी वापजेयी को दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब हमें छोड़कर जा चुके हैं। करीब दो महीने से अटल बिहारी बाजपेयी एम्स में भर्ती थे। पीएम मोदी समेत तमाम नेता उन्हें देखने पहुंचे थे। सुबह से ही अटल बिहारी को देखने आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। पूरे देश में कई जगह उनके लिए दुआएं और प्रार्थनाएं हो रही थीं। लेकिन ये तमाम दुआएं बेअसर हो गईं। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। कई महीनों से ना वो ना बोल पाते थे ना चल पाते थे। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर न सिर्फ राजनेताओं को झटका लगा है बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुपरस्टार रजनीकांत ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत ने लिखा- 'मैं महान राजनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन की बात सुनकर काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'संजय दत्त ने लिखा, 'अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। वह एक करीबी पारिवारिक मित्र थे। आपकी नि:स्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद सर।'टीवी क्वीन एकता कपूर ने अटल से जुड़ा एक वाकया शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'कई साल पहले अटल जी ने एक भाषण में बालाजी का जिक्र किया था। मेरी दादी मां ने उसे पढ़ा और खुशी से मुझे 10 मिनट तक अपने सीने से लगाए रखा। अपने नेता के लिए उनके मन में इतना प्यार था। आज मुझे कुछ कमी महसूस हो रही है। अटल जी आप याद आएंगे।' अदनान सामी ने लिखा, 'पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से मैं काफी दुखी हूं। महान राजनेता के अलावा वह शांति के महान व्यक्ति थे। वह जहां पर भी गए उन्होंने केवल प्यार ही बांटा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'एक सच्चे लीजेंड, देशभक्त, शानदार कवि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे शख्स थे जिनकी रिस्पेक्ट न सिर्फ उनके पार्टी के लोग बल्कि अपोजिट टीम के लोग भी करते थे, वो आज हमें छोड़ कर चले गए।'इनके अलावा बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अपने दुख प्रकट किया है।

No comments