दो दिन आगे बढ़ाई रजिस्टे्रशन की अंतिम तिथि
कर्मचारियों ने की ब्लॉकवाइज रजिस्टे्रशन की मांग
श्रीगंगानगर। नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एंड ट्रेकिंग सिस्टम संबंधी लाइव रजिस्टर में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 22 अगस्त तक रजिस्टे्रशन करवाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में नर्सिंगकर्मियों द्वारा नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एंड ट्रेकिंग सिस्टम संबंधी लाइव रजिस्टर में रजिस्टे्रशन करवाया जा रहा है। पूर्व में रजिस्टे्रशन की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 22 अगस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही नर्सिंग कर्मचारी इसके लिए प्रयासरत हैं कि विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन की ब्लॉकवाइज व्यवस्था की जाए। जिला मुख्यालय पर रजिस्टे्रशन होने से नर्सिंग कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। पिछले दिनों इसी वजह से दो महिला नर्सिंगकर्मियों में बोलचाल भी हो गई थी।

No comments