शाह के झंडा फहराते हुए नीचे गिरा तिरंगा
- कांग्रेस बोली- ये क्या देश संभालेंगे
नई दिल्ली। पूरा देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह लालकिले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया, लेकिन उनके साथ एक हादसा हुआ. जब शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे, तभी तिरंगा नीचे गिर गया. अब कांग्रेस ने इसका एक वीडियो जारी कर उनपर निशाना साधा है.
कांग्रेस ने अमित शाह का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता. दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई पार्टी के प्रमुख, नेता, केंद्रीय मंत्री अपने आवास, पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहराते हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सुबह अपने आवास पर तिरंगा फहराया था.

No comments