Breaking News

धुंआदार कमाई कर रही है जॉन की सत्यमेव जयते, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में अब फिल्म की कमाई 64.46 करोड़ रुपये हो गई है। छठे और सांतवे दिन के आंकड़े देखें तो साफ नजर आता है कि फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'सत्यमेव जयते, का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। यह उनकी एक निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म है। जॉन की स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो करप्शन से सख्त नफरत करता है। फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी हैं जो एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में नोरा फतेही, आयशा शर्मा अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सोसाइटी के लिए एक मैसेज तो है साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट का भी पूरा तड़का लगाया गया है। एक्शन के साथ-साथ दमदार डायलॉगबाजी भी की गई है।

No comments