Breaking News

रिलीज हुआ टीजर, कई सालो पूरानी कहानी को दर्शाती है 'तुम्बाड,

डायरेक्टर सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड, का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में कई युगो पूरानी कहानी बताई गई है। हाल ही में इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ है। पोस्टर में एक छोटा लड़का हाथ में लालटेन पकड़े नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड से जुड़े कुछ खास लोगों के लिए रखी गई थी। तब जाने-माने फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर यह लिखा था कि अभी-अभी 'तुम्बाड, देखी। ऐसी विज्युली स्टनिंग फिल्म लंबे समय बाद देखी। कैमरा वर्क, आर्ट, कॉस्ट्यूम्स सभी शानदार है।सोहम तुम फिल्म में आउटस्टैंडिंग हो। यह एक बड़े पैमाने की फि़ल्म है जिसका ट्रेलर हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज किया गया है। पिछले दिनों कि बात करें तो फिल्म प्रोड्यूसर आंनद एल राय ने कहा था, इस वर्ष तुम्बाड रिलीज करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। भव्य कहानी के अलावा,तुम्बाड बड़ी स्क्रीन पर एक अद्भुत ऑडियो-विज़ुअल अनुभव की तरह होगी। निजी तौर पर, मुझे लगता है कि यह हमारे दर्शकों के लिए एक शैली-परिभाषित फिल्म है। कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, 'तुम्बाड, को एरोस इंटरनेशनल और आनंद एल राय द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। 'फिल्म आई वेस्ट, और 'फिल्मगेट फिल्म्स, द्वारा को-प्रोड्यूस की गयी 'तुम्बाड, 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

No comments