Breaking News

अटल जी को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के बड़े राजनेताओं से लेकर फिल्मी दुनिया तक के सभी बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अटल जी को श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख ने पोस्ट करते हुए अपना दर्द बयां किया है। साथ में उन्होंने बताया कि किस तरह से कुछ अच्छी चीजें उन्होंने अटल जी से सिखी हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में हर कोई अटल जी को बापजी कहकर पुकारता था। शाहरुख ने बताया कि अक्सर उनके पिता वाजपेयी जी की कविताओं को उन्हें बचपन में सुनाया करते थे।उन्होंने पोस्ट में लिखा है- ये मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मैं उनकी एक कविता (संवेदना) में पर्दे पर नजर आया। शाहरुख ने लिखा कि- देश ने एक पिता और महान नेता खो दिया है। निजी तौर पर मैंने अपना आज बचपन भी खो दिया है। मेरी उनके दोस्तों और परिवार के लिए काफी संवेदना है।' पता हो कि शाहरुख खान अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को बचपन से पसंद करते आए हैं। बता दें कि अटल जी दिग्गज राजनेता के साथ शानदार कवि भी थे। इतना ही नहीं उनकी कुछ कविताओं को तो हिंदी सिनेमा में भी फिल्माया गया है। क्या खोया क्या पाया जग में' कविता को मशहूर गायक जगजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।आज वाजपेयी का पार्थिव शरीर सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे स्मृतिशेष वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

No comments